फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के सीएम मनोहर परिकर इलाज के लिए अमेरिका रवाना

Wed, 07 Mar 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर अपना इलाज कराने के लिए आज सुबह अमेरिका रवाना हो गए हैं। 62 वर्षीय परिकर अपना जांच कराने के लिए सोमवार की शाम को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। भाजपा के राज्य महासचिव सदानंद तनावड़े ने इसकी जानकारी दी। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पर्रिकर को 15 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए और 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वह गोवा विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने बजट पेश किया। 

परिकर की बीमारी की वजह से विधाससभा सत्र केवल चार दिन ही चल पाया। बाद में उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें जांच के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


परिकर ने सोमवार को कहा था कि जरूरत पड़ी तो वह आगे के इलाज के लिए विदेश भी जा सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि मुंबई रवाना होने से पहले उन्होंने सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कैबिनेट सलाहकार समिति भी बनाई जो उनकी अनुपस्थिति में प्रशासनिक फैसले लेगी। 

सोमवार को एक वीडियो जारी कर मनोहर परिकर ने अपने स्वास्थ्य के बारे में यह बताया: 

 

#WATCH: Goa CM speaks on his health, says, 'I thank all Goans. For last 15 days, you prayed for me & because of your blessings, I recovered & I'm heading to Mumbai, if doctors advise, then I may go abroad for few days. I hope your blessings continue & you allow me a few holidays' pic.twitter.com/jDInduDH4M

— ANI (@ANI) March 5, 2018
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें