फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर परिकर का स्वास्थ्य स्थिर, सीएमओ कार्यालय ने दी जानकारी

Sat, 16 Mar 2019 02:58 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
विज्ञापन
मनोहर परिकर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उनके कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि परिकर का स्वास्थ्य स्थिर है और उनकी रोजाना चिकित्सकीय जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

 




बता दें कि बीती 4 मार्च को गोवा सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा था कि मुख्यमंत्री मनोहर परिकर एडवांस स्टेज कैंसर से पीड़ित हैं, लेकिन इसके बावजूद वे प्रदेश की जनता के लिए काम कर रहे हैं। यह बात विजय सरदेसाई ने मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले कही थी। सरदेसाई ने कहा था कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो किसी के सपने को नहीं बल्कि प्रदेश के लोगों के सपनों को भी खत्म कर सकता है। 

सरदेसाई ने आगे कहा था कि मैं एक बार कैंसर को लेकर एक जागरुकता अभियान में शामिल हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री का भी जिक्र किया था। हमने कभी नहीं सोचा कि मनोहर परिकर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो जाएगी। कैंसर होने पर हो सकता है कि सपने अधूरे रह जाएं लेकिन ईश्वर बड़ा है। भगवान ने उन्हें काम करने की ताकत दी थी।
विज्ञापन



बता दें कि परिकर एक साल से पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं। उनका इलाज राज्य के गोवा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में चल रहा है। गौरतलब है कि 26 फरवरी को उन्हें नियमित चिकित्सा जांच के लिए जीएमसीएच ले जाया गया और बाद में उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें