फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में हुआ भ्रष्टाचार, 11.62 करोड़ रुपए की GST चोरी पकड़ी गई

Sat, 16 Mar 2019 02:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल 2019
विज्ञापन

आईपीएल में धांधली का खुलासा हुआ है। पूरा मामला 2018 से जुड़ा हुआ है। जिसका खुलासा अभी हुआ है। राजस्थान के स्टेट डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (एसडीआरआई) ने आईपीएल मैचों में टिकटों पर 11.62 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी है।

विज्ञापन


एसएमएस स्टेडियम में मैसर्स रॉयल मल्टी स्पोटर्स प्रा.लि. की फ्रेंचाइजी कंपनी राजस्थान रॉयल्स की ओर से 11 अप्रैल से 19 मई 2018 के दौरान कुल सात मैचों का आयोजन किया गया था। जांच में सामने आया कि टिकटों का वितरण मुख्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल बुक माई शो से किया गया।

इसके अलावा 11.62 करोड़ की कीमत के कुल 65207 टिकटों का कांप्लीमेंट्री वितरण भी किया गया। विभिन्न श्रेणियों के इन टिकटों की कीमत 500 से 15000 रु. तक की थी। मैसर्स रॉयल मल्टी स्पोटर्स प्रा.लि. द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि 11.62 करोड़ रु. की राशि के इन कॉम्पलीमेंट्री टिकटों पर 28% की कर दर से जीएसटी चोरी हुई है।
विज्ञापन


कंपनी ने जीएसटी एक्ट के तहत मुंबई में रजिस्ट्रेशन करवाया जबकि ये सारे मैच जयपुर में आयोजित किए जा रहे थे। जीएसटी नियमों के अनुसार राजस्थान में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होने के बावजूद कंपनी ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें