गोवा में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव कराएगी। भाजपा चुनाव प्रभारी गोविंद पर्वतकर ने कहा कि रविवार को भाजपा अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
पर्वतकर ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गोवा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना जाएगा और चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना चुनाव पर्यवेक्षक हैं। गोविंद पर्वतकर ने कहा कि गोवा के नए भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद रविवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।