फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Hoax Call: नशे की हालत में कर्मचारी ने एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी कॉल की, गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 02:19 AM IST
गुलाम अहमद पीटीआई, पणजी

सार

उत्तरी गोवा जिले के पुलिस अधीक्षक निधिन वलसन ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को शाम करीब 4:45 बजे फोन पर हवाईअड्डे पर बम रखे जाने की सूचना दी गई। इसके बाद हवाईअड्डे पर चेतावनी जारी कर दी गई, लेकिन बम की चेतावनी एक अफवाह निकली।
 
विज्ञापन
गोवा पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा पुलिस ने मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर काम करने वाले एक कर्मचारी को शनिवार को एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुंदन कुमार (22) के रूप में की गई है, जो बिहार का रहने वाला है।

विज्ञापन


उत्तरी गोवा जिले के पुलिस अधीक्षक निधिन वलसन ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को शाम करीब 4:45 बजे फोन पर हवाईअड्डे पर बम रखे जाने की सूचना दी गई। इसके बाद मोपा में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और वास्को के डाबोलिम हवाईअड्डे पर चेतावनी जारी कर दी गई, लेकिन बम की चेतावनी एक अफवाह निकली।

आरोपी ने नशे की हालत में फोन करने की बात कबूल
बाद में मोपा पुलिस ने कॉल को कुंदन कुमार के पास ट्रेस किया। वह मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कार्यरत है। बिहार के रहने वाले कुमार ने नशे की हालत में फोन करने की बात कबूल की है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


गांजा के साथ राजस्थान का व्यक्ति गिरफ्तार
वहीं, गोवा की अंजुना पुलिस ने अवैध रूप से गांजा रखने के आरोप में राजस्थान के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने कहा कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर अंजुना पुलिस ने जाल बिछाया और राजस्थान निवासी सोनाराम घेवर राम (41 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जो 28 जुलाई की आधी रात को एक संभावित ग्राहक को ड्रग्स देने आया था। पकड़ी गई नशे की दवा की कीमत एक लाख रुपये है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें