फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो एयर की कराची में आपात लैंडिंग, दिल का दौरा पड़ने से हुई यात्री की मौत

Thu, 19 Nov 2020 04:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
गो एयर की कराची में आपात लैंडिंग - फोटो : twitter
विज्ञापन

रियाद से दिल्ली आ रहे गो एयर के एक विमान को आपात चिकित्सीय स्थिति में कराची में उतारना पड़ा क्योंकि विमान में सवार एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, बाद में उस व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


एयरलाइन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विमान संख्या जी 8-6658 बाद में बुधवार की सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरा। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को विमान में हर संभव चिकित्सीय मदद दी गई लेकिन कराची में उतरने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। विमान में कुल 179 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें