फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो एयर : पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया, पायलट की हो गई छुट्टी

Sun, 10 Jan 2021 01:01 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
go air
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर निजी एयर लाइंस गो एयर ने एक पालयट को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने सख्त कदम उठाते हुए वरिष्ठ पायलट को बर्खास्त किया है। गो एयर ने बयान जारी कहा कि ऐसे कृत्यों के प्रति कंपनी की जीरो टालरेंस की नीति है।  कर्मचारियों के लिए कंपनी के रोजगार नियमों  व नीतियों में नीतियों, जिनमें  सोशल मीडिया भी शामिल है, का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


बाद में पीएम से माफी मांगी
आापत्तिजनक ट्वीट करने वाले पायलट ने बाद में पीएम से माफी भी मांगी। उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा, ‘मैं प्रधानमंत्री को लेकर किए गए ट्वीट्स और अन्य आपत्तिजनक ट्वीट्स के बारे में माफी मांगता हूं, जिससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं।‘  

यह भी लिखा कि, ‘मैं स्पष्ट करता हूं कि गो एयर का सीधे या परोक्ष रूप से मेरे किसी भी ट्वीट से कोई संबंध नहीं है और यह मेरे व्यक्तिगत विचार थे। मैं अपने द्वारा किए गए कार्यों के लिए पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगना चाहता हूं और परिणाम को स्वेच्छा से स्वीकार करना चाहता हूं।‘
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें