पिछले कई दिनों से भारत-चीन में डोकलाम विवाद पर चल रही तनातनी के बीच चीनी मीडिया का एक बार फिर लेख आया है। चीन के ग्लोबल टाइम्स के एक लेख में छपा है कि भारत तरक्की कर रहा है और चीन को शांति बनाए रखनी चाहिए। भारत में विदेशी निवेश में बेहद तरक्की हो रही है और चीन भी लड़ने की बजाय देश के लिए प्रभावी विकास रणनीति पर काम करें।
लेख के मुताबिक, भारत में विदेशी निवेश की बाढ़ आई हुई है जिससे भारत की अर्थव्यव्स्था मजबूत हो रही है और रोजगार समेत ओद्योगिक विकास भी हो रहा है और चीन को चाहिए कि वह भारत की इस तरक्की को देखते हुए शांति बनाए रखे और भारत से प्रतिस्पर्धा का सामना करने लिए ठोस रणनीति तैयार करे।
लेख में आगे लिखा है कि विदेशी निवेशक भारत की कुछ कमजोरियों को बताकर देश में अपनी विनिर्माण क्षमता के पैर पसार रहे हैं जिसमें कुछ चीनी कंपनिया भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं। आगे लिखा है कि विकसित विनिर्माण क्षेत्र और कुशल श्रमिक भारत की पूंजी संबंधी समस्या को हल कर रहे हैं और सरकार के 'मेक इन इंडिया' की पहल का भी साथ दे रहे हैं।
चीनी मीडिया ने उन सभी कंपनियों की लिस्ट का भी जिक्र किया है जो भारत में निवेश कर रही हैं जिसमें चीन की कुछ विनिर्माण क्षेत्र की कंपनिया भी शामिल हैं। लेख के अनुसार, इस बात पर ध्यान देना चाहिए हैं कि पिछले दो दशकों से भारत और चीन में क्या हो रहा है।