फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग: वैश्विक नेताओं की तुलना में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं पीएम मोदी, 66 फीसदी लोगों ने दी स्वीकृति

Fri, 18 Jun 2021 07:19 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका की डाटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार कोरोना महामारी के दौर में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर के नेताओं की तुलना में आज भी सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। 
विज्ञापन
ग्लोबल लीडर्स रैंकिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की डाटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने दुनियाभर के नेताओं की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग को लेकर एक सर्वे किया व इन नेताओं की लोकप्रियता का पता लगाया। इस सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले निकले क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जो कुप्रबंधन हुआ, उसके बावजूद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भी दुनिया में सबसे अधिक स्वीकार्य नेता हैं।

विज्ञापन


उनकी लोकप्रियता आज भी सबसे ज्यादा है। मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अब भी अन्य वैश्विक नेताओं की तुलना में आगे चल रहे हैं। उनकी ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 66 प्रतिशत है। वह कोरोना महामारी के दौर में भी ब्रिटेन, रूस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देशों के नेताओं से बेहतर पोजिशन पर बने हुए हैं। 

दूसरे स्थान पर हैं इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी
बता दें, मॉर्निंग कंसल्ट ने जो सर्वे किया है उसके अनुसार कोरोना महामारी की दूसरी लहर में प्रधानमंत्री मोदी की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद भी वह दुनियाभर के अन्य नेताओं की तुलना में शीर्ष पर चल रहे हैं। उनका प्रदर्शन अन्य वैश्विक नेताओं की तुलना में बेहतर रहा। इस अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 65 प्रतिशत है। वहीं, तीसरे स्थान पर मैक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर काबिज हैं, जिनकी रेटिंग 63 फीसदी है।

विज्ञापन


वैश्विक नेताओं की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग
मॉर्निंग कंसल्ट ने हमेशा की तरह एक बार फिर से दुनियाभर के नेताओं की अप्रूवल रेटिंग को लेकर सर्वे किया। इस सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरा स्थान इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी (65%) ने हासिल किया।

किस नेता की कितनी रैंकिंग?

नेता रैंकिंग
नरेंद्र मोदी 66%
मारियो ड्राघी (इटली) 65%
लोपेज ओब्राडोर (मेक्सिको) 63%
स्कॉट मॉरिसन (ऑस्ट्रेलिया) 54%
एंजेला मर्केल (जर्मनी) 53%
जो बाइडेन (अमेरिका) 53%
जस्टिन ट्रूडो (कनाडा) 48%
बोरिस जॉनसन (ब्रिटेन) 44%
मून जे-इन (दक्षिण कोरिया) 37%
पेड्रो सांचेज (स्पेन) 36%
जायर बोल्सोनारो (ब्राजील) 35%
इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस) 35%
योशीहिदे सुगा (जापान) 29%
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें