फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Glenmark launches FabiSpray: कोरोना का इलाज करेगा 'फैबीस्प्रे', जानिए नाक से दी जाने वाली दवा के बारे में सब कुछ

Wed, 09 Feb 2022 10:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'फैबीस्प्रे' से कोरोना के उन मरीजों का उपचार किया जाएगा, जिनमें महामारी तेजी से बढ़ने का अंदेशा होगा। 
 
विज्ञापन
Glenmark Pharma launches FabiSpray - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के इलाज के लिए नैसल स्प्रे के रूप में एक और दवा आ गई है। ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने कनाड़ा की कंपनी 'सैनोटाइज' (SaNOtize) के रूप में भारत में नाइट्रिक ऑक्साइड आधारित नैसल स्प्रे 'फैबीस्प्रे' (FabiSpray) बाजार में पेश कर दिया है। भारत के ड्रग नियामक ने बीते दिनों इसे मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


ग्लेनमार्क ने बुधवार को एलान किया कि उसने भारत में 'फैबीस्प्रे' बांड नाम से यह नैसल स्प्रे लांच कर दिया है। इससे कोरोना के उन मरीजों का उपचार किया जाएगा, जिनमें महामारी तेजी से फैलने का अंदेशा होगा। भारत के ड्रग कंट्रोलर (DCGI) ने हाल ही में ग्लेनमार्क को इस दवा के उत्पादन व विपणन के लिए आपात मंजूरी प्रदान की थी। 

ग्लेनमार्क फार्मा के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी रॉबर्ट क्रोकार्ट ने एक बयान में कहा कि हम कोरोना के खिलाफ भारत की जंग के एक महत्वपूर्ण साझेदार हैं।  नाइट्रिक ऑक्साइड आधारित नैसल स्प्रे की मंजूरी व सैनोटाइज के साथ साझेदारी में इसे जारी करने पर हमें खुशी हो रही है। कोविड-19 के उपचार के लिए यह एक और सुरक्षित व प्रभावी एंटी वायरल दवा है। इससे मरीज को समय पर और आवश्यक इलाज मिल सकेगा। 
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा फैबीस्प्रे
नाइट्रिक ऑक्साइड आधारित यह नैसल स्प्रे, नाक के ऊपरी हिस्से में कोविड-19 वायरस का प्रभावी ढंग से खात्मा करने का काम करेगा। परीक्षण के दौरान इसने कोरोना वायरस के खात्मे और दवा के एंटी-माइक्रोबियल गुणों को साबित किया है। जब यह स्प्रे नाक के म्यूकस पर छिड़का जाता है तो यह वायरस को बढ़ने व शरीर में फैलने से रोकने के लिए शारीरिक और रासायनिक बाधा पैदा करता है। इस तरह से यह वायरस को फेफड़ों में फैलने से रोकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें