फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GJM प्रमुख बिमल गुरुंग ने दिया इस्तीफा कहा, पुलिस फायरिंग की हो CBI जांच

Fri, 23 Jun 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
दार्जिलिंग में चल रही हिंसा के बाद गोरखा जनमुक्ति मोर्चा प्रमुख बिमल गुरुंग ने गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन के मुख्य कार्यकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ ही बिमल ने गोरखा कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस फायरिंग की सीबीआई जांच की मांग की है। 
विज्ञापन

  #Darjeeling GJM Chief Bimal Gurung resigns from the post of chief executive of GTA, demands CBI inquiry into police firing on GJM supporters — ANI (@ANI_news) June 23, 2017
दर्जिलिंग में चल रहे विरोद्ध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि प्रदर्शन में अब तक मरने वालों की कुल संख्या चार है। गौरतलब है कि इससे पहले बिमल गुरुंग और उनकी पत्नी आशा के साथ अन्य कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा और मारे गए लोगों के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर हत्या की धारा 302 और 120बी के तहत दर्ज हुई है। जिसके बाद बिमल ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा था कि ममता बनर्जी चाहे जो करें लेकिन वे झुकने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि अलग गोरखालैंड राज्य की मांग जीजेएम के कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे हैं। मामले ने तूल तब पकड़ लिया जब राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्कूलों में बंगला भाषा को अनिवार्य करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें