इस समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना न चाहता हो। आप भी उनमें से एक होंगे। तो आपकी ये इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है बस आपको आसान से 20 सवालों का जवाब देना होगा। इन सवालों का जवाब देने के लिए आपको https://quiz.mygov.in/ का रुख करना होगा। सभी बीस सवाल केंद्र सरकार के कामकाज से जुड़ें हुए हैं। वेबसाइट पर अपलोड किए गए क्विज के पेज पर लिखा गया है कि यदि प्रतिभागी क्विज के सभी सवालों का जवाब सही देता है तो उसे पीएम मोदी की ओर से हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इसके साथ ही आपको पीएम से मिलने का मौका मिल सकता है। हर बार पूछे गए सभी सवाल अलग होंगे।
इस क्विज में आप जिस सवाल का जवाब देंगे उस नंबर पर हरा रंग दिखेगा और जो सवाल आप छोड़े देंगे उस पर पीला रंग दिखेगा। आपको इन 20 सवालों को हल करने के लिए 4 मिनट का समय मिलेगा।
जब आप क्विज पूरी कर लेंगे तो आपको बताया जाएगा कि कुल 20 सवालों में से कितनों का जवाब सही है और कितने गलत। यहां यह भी बताया जाएगा कि आप ने कितने समय में सवालों के जवाब दिए हैं।