फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gita Gopinath: आईएमएफ की रिपोर्ट के बाद चर्चा में आईं गीता गोपीनाथ, जानिए इनके बारे में

Tue, 21 Jan 2020 02:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ - फोटो : PTI
अतंरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ एक फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। आईएमएफ ने भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़त के अनुमान को काफी घटा दिया है। आईएमएफ ने दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान इस अनुमान को जारी किया। आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा है कि भारत सहित कई देशों में छाई सुस्ती का असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि 2020 में वैश्विक वृद्धि में तेजी अभी काफी अनिश्चित बनी हुई है।

गीता गोपीनाथ के बयान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों कपिल सिब्बल और पी चिदंबरम ने सरकार पर निशाना साधा है। वह इससे पहले नोटबंदी का विरोध करके चर्चा में आई थीं। आज हम आपको बताते हैं कि गीता गोपीनाथ कौन हैं।
विज्ञापन

2 of 5
निर्मला सीतारमण-गीता गोपीनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

2019 में बनीं आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री

अक्टूबर 2018 में गीता को आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि उन्होंने एक जनवरी, 2019 को अपना कार्यभार संभाला। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने आईएएमफ में मौरिस आब्स्टफेल्ड की जगह ली है जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे।

गोपीनाथ को आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री और इसके अनुसंधान विभाग का निदेशक बनाया गया है। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल स्टडीज एंड इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर हैं। वह राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो में अंतरराष्ट्रीय वित्त और मैक्रोइकोनॉमिक्स कार्यक्रम की सह-निदेशक भी हैं। वह केरल सरकार की आर्थिल सलाहकार के तौर पर काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गीता गोपीनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

दिल्ली विश्वविद्यालय की रही हैं छात्रा

गीता का जन्म आठ दिसंबर 1971 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने मैसूर से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। वह टीवी गोपीनाथ और वीसी विजयलक्ष्मी की छोटी बेटी हैं। उनके माता-पिता मूलत: केरल के कन्नूर में रहते थे। उन्होंने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन से अर्थशास्त्र में स्नातक और 1994 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से परास्नातक की डिग्री ली। उनके पास यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन की परास्नातक डिग्री भी है।

वित्त मंत्रालय के जी-20 सलाहकार समिति में रही हैं सदस्य
वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय अध्ययन और अर्थशास्त्र की प्रोफेसर रही हैं। इससे पहले उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में पढ़ाया है। वह भारत के वित्त मंत्रालय के जी-20 सलाहकार समिति में प्रतिष्ठित सदस्य के रूप में भी शामिल रही हैं। उन्होने 2001 में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय व्यापक अर्थशास्त्र और व्यापार में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।

4 of 5
गीता गोपीनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : harvard.edu

आईएएस टॉपर इकबाल सिंह से की है शादी

गोपीनाथ के पति इकबाल सिंह धालीवाल हैं जो अर्थशास्त्र में स्नातक हैं और 1995 बैच के आईएएस टॉपर रहे हैं। बाद में वह नौकरी छोड़कर पढ़ाई के लिए प्रिंसटन यूनिवर्सिटी चले गए थे। वर्तमान में गीता, उनके पति और बेटा कैम्ब्रिज (ब्रिटेन) में रहते हैं। गोपीनाथ को 2019 में शैक्षणिक वर्ग में राष्ट्रपति से प्रवासी भारतीय सम्मान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी की कर चुकी हैं आलोचना 

5 of 5
गीता गोपीनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री चुने जाने के बाद गीता गोपीनाथ ने भारत में नोटबंदी की कड़ी शब्दों में आलोचना की थी। अब उनकी कही वे बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा था कि कोई भी बड़ा अर्थशास्त्री नोटबंदी को जायज नहीं ठहरा सकता है। उनका कहना था कि न तो सभी नकदी कालाधन होता है और न भ्रष्टाचार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें