फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज की बेटियां बांधेगीं सीमा के प्रहरियों को राखी  

Thu, 11 Aug 2016 03:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वृंदावन
विज्ञापन
राख्‍ाी - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
वात्सल्य ग्राम की बेटियां भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जाएंगी। बालिकाएं राष्ट्र रक्षा सूत्र बंधन यात्रा की संयोजिका साध्वी शिरोमणि के नेतृत्व में 17 अगस्त को रक्षा सूत्र लेकर अटारी बाघा बॉर्डर जाएंगी।
विज्ञापन


समविद गुरुकुलम स्कूल में बुधवार को साध्वी ऋतंभरा ने बताया कि वात्सल्य ग्राम की बेटियां प्रति वर्ष देश की सीमाओं पर देश की रक्षा में खड़े सैनिकों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर देश और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करतीं हैं। इस बार भी 25 बेटियों का दल सीमा पर जाएगा।

विद्यालय के निदेशक डा. शिशुपाल सिंह के अनुसार बेटियों का दल 17 अगस्त को सुबह अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। यह दल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास पर भी जाएगा। इसके बाद बेटियों का दल भारत-पाक अटारी सीमा प्रस्थान करेगा।
विज्ञापन


18 अगस्त को सैनिकों के राखियां बांधेगी। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को जिले के विद्यालयों के छात्र छात्राएं अपनी-अपनी राखियां लेकर वात्सल्य ग्राम पहुंचेंगे। इस अवसर पर ललित मित्तल, प्रधानाचार्य प्रीति मेहरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें