आमतौर पर लोग अफसरों के पास जमीन-जायदाद, लड़ाई-झगड़ों और दूसरी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, लेकिन युवती की डिमांड कुछ अनूठी है। हुआ यूं कि मंगलवार को सहारनपुर में एक युवती शादी कराने की फरियाद लेकर कमिश्नर के पास पहुंची।
बेहट के मोहल्ला लोहरान निवासी युवती ने बताया कि उसके माता-पिता और भाई-बहन नहीं है। उसने अपने दम पर एमएससी तक की पढ़ाई कर ली है। उसकी उम्र भी 28 साल हो चुकी है और अब वह शादी करना चाहती है।