पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी बेटी ने बताया था कि उसके पैरों में दर्द हो रहा है। मां ने सोमवार को लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि स्कूल में काम करने वाला एक व्यक्ति उसे परिसर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
शहर के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में स्थित एक स्कूल में ड्राइवर ने साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीड़ित लड़की की मां ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत की कि उनकी बेटी पिछले पांच महीने से इस स्कूल में पढ़ रही है, उसने (बेटी) बताया कि उसके पैरों में दर्द हो रहा है। मां ने सोमवार को लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि स्कूल में काम करने वाला एक व्यक्ति उसे परिसर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की जानकारी के लिए बच्ची के माता-पिता स्कूल पहुंचे। जैसे ही वे स्कूल परिसर में प्रवेश कर रही रहे थे, लड़की ने उस व्यक्ति को पहचान लिया जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति स्कूल के प्रिंसिपल का कार चालक है।
विज्ञापन
पीड़िता के माता-पिता का मानना है कि इस घटना में प्रिंसिपल की लापरवाही दिखती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी और प्रिंसिपल के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोप साबित होने पर आरोपी को कड़ी सजा हो सकती है।
इस बीच, भाजपा तेलंगाना महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मूर्ति ने घटना की निंदा की और आरोपियों को कड़ी सजा देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग की।