मुंबई के विल पार्ले इलाके में एक व्यक्ति ने नौ साल की एक लड़की से कथित रूप से बलात्कार कर उसे मार डाला। पुलिस ने बताया कि विले पार्ले में नेहरू नगर इलाके के एक शौचालय में शनिवार सुबह यह लड़की मृत मिली। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘विले पार्ले में नेहरू नगर के चॉल में रहने वाली यह लड़की बृहस्पतिवार की शाम को लापता हो गयी थी। जुहू थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।’
उन्होंने कहा, ‘उस इलाके में आज दस बजे सार्वजनिक शौचालय में लड़की का शव मिला और हमने इस सिलसिले में एक व्यक्त को गिरफ्तार किया।’ अधिकारी के अनुसार आरोपी पर भादंसं एवं पॉक्सो की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं। लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। जुहू थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गये और इंसाफ की मांग करने लगे।