फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाने के लिए काटे गए पेड़ तो फूट-फूटकर रोई बच्ची, वीडियो देख सीएम ने बनाया ग्रीन एंबेसडर

Sat, 10 Aug 2019 11:56 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल

सार

  • एलंगबाम वेलेंतिना को मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने 'ग्रीन मणिपुर मिशन' का एम्बेसडर बनाया है
  • पेड़ कटने पर बच्ची रोने लगी वीडियो हुआ वायरल
  • सीएम ने बनाया ग्रीन एंबेसडर
विज्ञापन
एलंगबाम वेलेंतिना रोते हुए - फोटो : BBC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर की नौ साल की बच्ची एलंगबाम वेलेंतिना को मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने 'ग्रीन मणिपुर मिशन' का एम्बेसडर बनाया है। दरअसल बच्ची का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पेड़ काटने को लेकर बच्ची रो रही है जो मुख्यमंत्री तक पहुंच गया जिसके बाद उसे मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने ग्रीन एंबेसडर बना दिया।

विज्ञापन


इस सम्मान के पीछे की कहानी बड़ी रोचक है। दरअसल पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली एलंगबाम वेलेंतिना ने चार साल पहले घर से लगी सड़क के किनारे दो पौधे लगाए थे। वह उन्हें रोज पानी देती और उनकी देखभाल करती थी।

यह पौधे अब पेड़ बन चुके थे। हाल ही में सड़क चौड़ी करने के दौरान इन पेड़ों को काट दिया गया। जब वेलेंतिना विद्यालय से लौटी तो उसने कटे हुए पेड़ों को देखकर रोना शुरू कर दिया। बच्ची को फूट-फूटकर रोते हुए देख किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद यह वीडियो मुख्यमंत्री तक पहुंचा। 
विज्ञापन


उन्होंने वीडियो देखने के बाद कहा कि वेलेंतिना का प्रकृति के साथ लगाव देखकर मैं हैरान रह गया। वह राज्य के लोगों के लिए एक उदाहरण बन सकती हैं, इसलिए उसी पल मैंने उसे ग्रीन एम्बेसडर बनाने का फैसला कर लिया। अब वो राज्य सरकार के ग्रीन मणिपुर मिशन की एम्बेसडर हैं। बच्ची को फॉलो करें, प्रकृति को बचाएं।

बेटी को ग्रीन एंबेसडर बनाए जाने पर उसके पिता एलंगबाम प्रेमकुमार और मां एलंगबाम शाया बेहद खुश हैं। मां का कहना है कि मेरी बेटी को सरकार द्वारा दिए गए सम्मान के लिए हम आभारी हैं। एक मां के रुप में मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें