अपनी शादी के लिए पैसों का इंतजाम न होने और जरूरी खर्चों के लिए मां-बाप के बीच लड़ाई से मिलन आहत थी। वहीं मां की बीमारी और मई में तय हुई शादी टूटने के बाद वह और बिखर गई, इसलिए आत्मघाती कदम उठा लिया।
सुसाइड नोट लिखकर फ्रिज पर रखा और छत पर जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। जब उसे छत से नीचे लाया जा रहा था तब उसने फ्रिज की तरफ इशारा किया था, जहां सुसाइड नोट मिला।
मिलन ने सुसाइड नोट में लिखा है, ‘मुझे माफ कर देना मम्मी क्योंकि तुम्हें मेरी शादी की चिंता खाए जा रही है और आर्थिक तंगी के कारण तुम्हारे पास इतने पैसे नहीं है कि मेरी शादी कर सको।
आपने मुझे पढ़ाया लिखाया लेकिन तुम्हारी हालत देखकर मेरा मन बहुत परेशान होता है लेकिन मैं असहाय हूं और मैं कुछ नहीं कर सकती। मैं अपने तीनों बहन भाईयों से बहुत प्यार करती हूं, क्यों अब तो रोटियों के भी लाले पड़ने लगेंगे, इसलिए मुझे माफ कर देना।
मैं किसी और वजह से यह काम नहीं कर रही हूं, बल्कि यह काम अपनी मर्जी से कर रही हूं, अगर पुलिस को यह खबर मिलती है तो पुलिस से निवेदन है मेरे किसी भी परिवारवाले को परेशान नहीं करे।
किसी का कोई दोष नहीं, मैं अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही हूं क्यों मेरी मौत का कारण है मेरी गरीबी क्योंकि मैं और गरीबी नहीं देख सकती, परिवार में सबका ध्यान रखना, आपकी मिलन’।