फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, पहाड़ी पर घूमने गए थे दोनों

Fri, 24 Mar 2023 02:41 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर

सार

पुलिस ने कहा कि 22 और 25 साल के आरोपियों ने पहले पीड़िता के प्रेमी को एक पेड़ से बांध दिया और इसके बाद दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक युवती के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि युवती अपने प्रेमी के साथ शाम की सैर पर निकली थी। इस दौरान दो लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार शाम को हुई। 22 और 25 साल के आरोपियों ने पहले पीड़िता के प्रेमी को एक पेड़ से बांध दिया और इसके बाद दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया। दोनों को 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों आरोपी मुंबई के उपनगर विरार के साईनाथ नगर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कहा कि लड़की और उसका प्रेमी पास की पहाड़ी पर टहलने गए थे। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें देखा और कपल को धमकाया। बाद में, आरोपियों और युवक के बीच बहस हुई और उनसे दोनों को शराब की खाली बोतल से मारा। इसके बाद दोनों ने युवक को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया और लड़की को खींचकर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता का पर्स भी जला दिया। युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची, लेकिन युवक पेड़ से बंधा रहा और घंटों बाद पुलिस ने उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें