फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाधव पर पाक ने बताई अपनी जीत तो केंद्रीय मंत्री ने लिखा- 'फैसला अंग्रेजी में है'

Thu, 18 Jul 2019 02:22 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा दिए गए फांसी की सजा पर रोक लगा दी। लेकिन अपनी हरकतों से बाज न आते हुए पाकिस्तान ने इसे अपनी जीत बताया। 
विज्ञापन


जिस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान पर तंज कसा। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया में जमकर शेयर हो रहा है।




गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "यह आपकी गलती नहीं है, क्योंकि यह फैसला ही अंग्रेजी में था।" 

उन्होंने पाकिस्तानियों के अंग्रेजी पर निशाना साधा। उनके इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 31 हजार से ज्यादा लाइक और आठ हजार से ज्यादा रिट्वीट किया जा चुका है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि अपनी खराब अंग्रेजी को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी पहले भी लोगों के निशाने पर रहे हैं। खासकर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज और विकेटकीपर रहे कामरान अकमल की अंग्रेजी को लेकर खासी खिंचाई होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें