फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज का राहुल पर हमला, कहा- गेहूं और जौ में फर्क नहीं है पता, लेकिन किसानों को कर रहे गुमराह

Wed, 17 Feb 2021 06:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरिराज सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इटली से अब तक बाहर नहीं  निकल पाए हैं। उनके दिमाग में सिर्फ इटली रहता है। वे किसानों को भ्रम में डालने का काम कर रहे हैं। उन्हें गेहूं और जौ में फर्क नहीं पता, उन्हें बाछी और बाछा में फर्क नहीं पता उनके कारण देश की बदनामी पूरी दुनिया में हो रही है।

विज्ञापन


 गिरिराज ने दी राहुल को मंत्रालय की जानकारी
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि यदि जमीन के किसानों के लिए दिल्ली में मंत्रालय हो सकता है तो फिर समुद्र के किसानों के लिए ऐसा क्यों नहीं हो सकता। राहुल गांधी के इस बयान पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, 'राहुल जी!

आपको इतना तो पता ही होना चाहिए कि 31 मई, 2019 को ही मोदी जी ने नया मंत्रालय बना दिया और 20050 करोड़ रुपये की महायोजना (PMMSY) शुरू की जो आज़ादी से लेकर 2014 के केंद्र सरकार के खर्च 3682 करोड़  से कई गुना ज़्यादा है। 
विज्ञापन


मत्स्य पालन मंत्रालय संभालने वाले गिरिराज सिंह ने एक और ट्वीट में लिखा, 'राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन  मंत्रालय में आएं या मुझे जहाँ बुलाएं, मैं आ जाता हूं। मैं आपको नए फिशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुडुचेरी में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताता हूं।'  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें