फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज सिंह बोले- 'अररिया उपचुनाव के नतीजे देश के लिए खतरा'

Thu, 15 Mar 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार उपचुनाव पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अररिया उपचुनाव के नतीजे पूरे देश के लिए खतरा हैं। यह केवल सीमावर्ती इलाका नहीं है और न केवल बंगाल और नेपाल से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि ये इलाका आतंकियों का गढ़ बनेगा। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि बीजेपी नेता सुशील मोदी ने भी अररिया उपचुनाव पर बुधवार को ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि RJD ने दो अल्पसंख्यक बाहुल्य विधानसभाओं में 1 लाख 30 हजार वोटों से बढ़त बनाई, यही अररिया में उनकी जीत का कारण बनी।

आपको बता दें कि उपचुनावों में मिली जीत से उत्साहित बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने विरोधियों पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जो लोग कहते हैं कि लालूजी खत्म हो गए हैं, उनको यह कह सकते हैं कि लालूजी एक विचारधारा का नाम है।
विज्ञापन


आरजेडी नेता तेजस्वी ने इस जीत के लिए बिहार की जनता और 'हम' पार्टी के दलित नेता जीतन राम मांझी को धन्यवाद दिया था। तेजस्वी यादव ने इसी क्रम में बिहार के मौजूदा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर भी निशाना साधा था।

उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा था कि बिहार के उप-मुख्यमंत्री इतने घोटालों में फंसे हुए हैं, पर कोई कार्रवाई या जांच नहीं हो रही है। आरजेडी नेता ने कहा था कि, 'अब हमें शंका है कि इस जीत के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में ईडी व सीबीआई की कार्रवाई और तेज हो जाएगी। 
विज्ञापन

 

 

    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें