फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज ने विपक्ष पर कसा तंज, रोहिंग्याओं को नागरिकता मिलनी चाहिए, हिंदू शरणार्थियों को नहीं

Sat, 11 Jan 2020 08:10 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन और पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। हालांकि सरकार ने अधिसूचना जारी कर 10 जनवरी से इसे देशभर में लागू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और सीएए का विरोध करने वालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि क्या रोहिंग्या और पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता मिलनी चाहिए और पड़ोसी देश से आए हिंदू और सिख शरणार्थियों को नहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी व्यक्ति को वंदे मातरम और भारत माता की जय जरूर बोलना चाहिए। पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को यहां एक बैठक में लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।

सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस और टुकड़े-टुकडे गैंग से पूछना चाहता हूं कि क्या रोहिंग्या, पाकिस्तानी घुसपैठियों को नागरिकता दी जानी चाहिए? और क्या पाकिस्तान से आए हिंदू और सिख शरणार्थियों को नागरिकता से वंचित किया जाना चाहिए? यदि उनके पास साहस है तो वे हां या नहीं में जवाब देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर हमले हो रहे हैं और वहां के कई मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया है। सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 'टुकड़े टुकड़े गैंग' सक्रिय है, जिसने पिछले सप्ताह हिंसा देखी थी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें