फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में मृत अवस्था में मिली शेरनी, सितंबर से अब तक 30 शेरों की मौत

Fri, 30 Nov 2018 06:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
lioness
विज्ञापन
गुजरात के गिर जंगल में बृहस्पतिवार को एक शेरनी मरी हुई मिली। इसके साथ ही राज्य में सितंबर से अब तक मरने वाले शेरों की संख्या 30 पहुंच चुकी है। जूनागढ़ वन्यजीव मंडल के मुख्य वन संरक्षक डीटी वासवड़ा ने कहा, ‘शेरनी मृत अवस्था में अमरेली जिले की सीमा के पास तुलसी श्याम रेंज के जंगल में मिली। 
विज्ञापन


उसकी उम्र 9 से 12 साल के बीच है।’ उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में शेरनी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। उसके शरीर पर किसी भी तरह के जख्म के निशान नहीं मिले हैं। पिछले तीन महीने में गिर के जंगल में आपसी लड़ाई, न्यूमोनिया, कैनिन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) और प्रोटोजोआ संक्रमण के कारण 29 शेरों की मौत हो चुकी है। इनमें ले 23 शेर तो सितंबर महीने में तीन सप्ताह के दौरान ही मर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें