फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: आजाद ने सुनाया हिमंता के कांग्रेस छोड़ने का किस्सा, सरमा बोले- 'मैंने फिर भी पार्टी में 12 महीने बिताए'

Sat, 08 Apr 2023 03:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बताया कि 'मैंने हिमंता बिस्व सरमा को अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली आने को कहा था। हिमंता बिस्वा सरमा के समर्थन में 40-45 विधायक थे। 
विज्ञापन
हिमंता बिस्व सरमा और गुलाम नबी आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने एक इंटरव्यू के दौरान हिमंता बिस्व सरमा के कांग्रेस छोड़न का मजेदार किस्सा सुनाया। इस दौरान गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर भी गंभीर आरोप लगाए। वहीं गुलाम नबी आजाद के इस किस्से पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी प्रतिक्रिया दी है। सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गुलाम नबी आजाद की असफल कोशिशों के बाद भी मैं कांग्रेस में 12 महीनों तक रहा था। 

विज्ञापन




गुलाम नबी आजाद ने सुनाया किस्सा
'मोजो' के साथ इंटरव्यू में गुलाम नबी आजाद ने बताया कि 'जब कांग्रेस में रहने के दौरान हिमंता बिस्व सरमा ने 40-45 विधायकों के साथ बगावत कर दी थी। हिमंता बिस्व सरमा मेरे ज्यादा करीब था। साथ ही तत्कालीन राज्यपाल जेबी पटनायक भी मेरे करीबी थे। ऐसे में हालात संभालने की जिम्मेदारी मुझे दी गई थी।' 

पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बताया कि 'मैंने हिमंता बिस्व सरमा को अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली आने को कहा था। हिमंता बिस्वा सरमा के समर्थन में 40-45 विधायक थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को भी अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली आने को कहा गया। हालात देखकर पता चला कि हिमंता के पास ज्यादा समर्थन था। गुलाम नबी आजाद बताते हैं कि उन्होंने स्थिति की जानकारी सोनिया गांधी को दी।' 
विज्ञापन

 
आजाद बताते हैं कि 'जब वह असम जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके पास राहुल गांधी का फोन आया और उन्होंने पूछा कि क्या हम असम मुख्यमंत्री को बदलने के लिए जा रहे हैं? आजाद बताते हैं कि राहुल गांधी ने हमें जाने से मना कर दिया जबकि वह उस समय पार्टी के अध्यक्ष भी नहीं थे।' गुलाम नबी आजाद ने बताया कि 'जब वह राहुल गांधी से मिलने पहुंचे तो मैंने देखा कि वह असम के तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और उनके बेटे गौरव गोगोई के साथ चाय पी रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि वह लोग तरुण गोगोई को क्यों परेशान कर रहे हैं? मैंने जवाब दिया कि मैं परेशान नहीं कर रहा, मैं सिर्फ मुझे दी गई जिम्मेदारी निभा रहा हूं।' 

आजाद ने बताया कि 'मैंने राहुल गांधी को बताया था कि हिमंता बिस्व सरमा पार्टी छोड़ देंगे। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि जाने दो। आजाद ने बताया कि राहुल गांधी का ताकिया कलाम है कि 'जाने दो, जाने दो उसे आरएसएस में'।' 

ये भी पढ़ें- गुलाम नबी आजाद बोले: खरगे नहीं, राहुल गांधी हैं कांग्रेस के कैप्टन , अब भी रिमोट से चल रही पार्टी
विज्ञापन


हिमंता सरमा ने दी प्रतिक्रिया
गुलाम नबी आजाद के इंटरव्यू के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट किया कि 'गुलाम नबी आजाद की विवाद सुलझाने की असफल कोशिश के बावजूद मैं 12 महीने तक कांग्रेस पार्टी में रहा। उन 12 महीनों की कहानी भी मजेदार है। मैंने आखिरकार अगस्त 2015 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें