फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद बोले: विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाना प्रमुख लक्ष्य

Fri, 05 Mar 2021 09:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के विरोध और समर्थन में हुए प्रदर्शनों से सियासी भूचाल आ गया है। वहीं, आजाद ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाना उनका प्रमुख लक्ष्य है। आजाद ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए पार्टी उन्हें जहां भी भेजेगी वह वहां जाएंगे। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई में अलग ही माहौल बन गया था। कुछ कार्यकर्ताओं ने आजाद का विरोध किया तो कुछ उनके समर्थन में भी आए थे। हालांकि, ऐसा पहली बार हुआ है जब गुलाम नबी आजाद के खिलाफ जम्मू में खुलकर नारेबाजी की गई।

जम्मू-कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद जम्मू में गुलाम नबी आजाद द्वारा सार्वजनिक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक धड़ा खफा है। उनका कहना है कि इससे प्रदेश कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें