फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापे से छुटकारा पाना है तो खाएं ये चमत्कारी चीजें

Sun, 12 Feb 2017 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ब्राउन राइस (भूरा चावल) या ओटमील का सेवन शुरू कर दीजिए। हालिया अमेरिकी शोध में खुलासा हुआ है कि मोटापा घटाने में ब्राउन राइस उतना ही असरदार है, जितना रोजाना 30 मिनट तक फुर्ती से टहलना।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मोटापे से छुटकारा पाना है तो खाएं ये चमत्कारी चीजें

चावल
​अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना है कि रिफाइंड राइस (सफेद चावल) की जगह ब्राउन राइस का सेवन करने से कैलोरी का स्तर घटने लगता है और चयापचय (मेटाबॉलिज्म) की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इससे मोटापा कम होने लगता है। इससे पहले किए गए कई शोध में यह बात भी सामने आ चुकी है कि ब्राउन राइस के सेवन से दिल दुरुस्त रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है। आठ सप्ताह तक किया गया यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें