हैदराबाद में चल रहे GE समिट का दूसरा दिन महिलाओं के नाम है। वुमन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल थीम पर आयोजित इस समिट में दुनियाभर की करीब 1500 से अधिक महिलाएं इंटरप्रेन्योर भाग ले रही हैं। समिट के दूसरे दिन भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप छाई हुई हैं।
सुबह आयोजित कार्यक्रम में इवांका के साथ आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव शामिल हुए। बातचीत के दौरान इवांका ने कहा कि पिछले एक दशक में महिला इंटरप्रेन्योर की तादाद तेजी से बढ़ रही है क्योंकि महिलाओं के लिए वर्क प्लेस में माहौल बदल रहा है।
परिवार रूढीवादी सोच से बाहर आ रहे हैं और महिलाओं को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं इवांका ने ये भी कहा कि अगर कुछ नारी विरोधी बातों और लोगों को हटा दें तो सोसाइटी भी महिलाओं को सपोर्ट कर रही है।
पढ़ें: गुजरात में चुनाव की धूम, मैडम रूपाणी के हाथों में राजकोट की कमान
इवांका ने बातचीत में कहा कि यहां बात सिर्फ महिलाओं के इश्यू की नहीं है, अब समय आ गया है कि हम गंभीर मुद्दों के बारे में भी सोंचे, हम देश ही नहीं दुनिया की आधी आबादी हैं और हम बराबरी का हक रखते हैं।