फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह बोले, झेलना पड़ेगा तब समझेगा चीन, क्या है आतंकवाद?

Wed, 06 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोरखपुर

सार

  • केंद्रीय मंत्री बोले, पाकिस्तानी कूटनीति का समर्थक है चीन
  • आतंकवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई जारी रहेगी
  • क्या कांग्रेस-पीडीपी का गठबंधन पवित्र था
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा है कि पाकिस्तानी कूटनीति का चीन समर्थक रहा है। यही वजह है कि संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ वह खड़ा हो गया। उसे अभी आतंकवादी घटनाओं का अहसास नहीं है। जिस दिन झेलना पड़ेगा, उसे समझ में आ जाएगा कि आतंकवाद क्या है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कौन, क्या करता है इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। आतंकवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई जारी रहेगी। वीके सिंह ने ये बातें सोमवार को गोरखपुर में बाबा गंभीरनाथ के नाम पर बनी सड़क के लोकार्पण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन में भले ही गहरी दोस्ती है, लेकिन वह दिन दूर नहीं जब चीन को पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग पीडीपी-भाजपा गठबंधन को अपवित्र मानते हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि जब 2004 में कांग्रेस ने पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी क्या वह पवित्र गठबंधन था।
विज्ञापन


अंग्रेजी हुकूमत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई। समाज को वर्गों में बाटकर आपस में लड़ाने का कार्य किया। आज देश में भी कुछ लोग इस तरह का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोग समाज को जातियों, धर्म में बांटकर अपना उल्लू सीधा करना चाह रहे हैं। पूर्व थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन से देश में सहिष्णुता पर बहस चल रही है। सच यह है कि हमारा देश हमेशा सहिष्णु रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें