फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायनाड से लड़ेंगे राहुल: जानिए चुनावी इतिहास और यहां का सियासी समीकरण

Thu, 04 Apr 2019 08:58 AM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायनाड लोकसभा चुनाव 2019 (सांकेतिक चित्र) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से आज नामांकन दाखिल करेंगे। वायनाड को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में भी इस सीट पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया था। 

विज्ञापन


अब पूरे देश की नजर राहुल गांधी की दूसरी सीट वायनाड पर टिकी हुई है। ऐसे में आपके लिए वायनाड सीट के सियासी समीकरणों को जानना और भी जरूरी हो गया है। आपको बता रहे हैं केरल के वायनाड का सियासी इतिहास।  

वायनाड: मूल जानकारियां  

-वायनाड लोकसभा सीट के तहत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ये हैं- मनंतावडी, तिरुवंबडी, वानदूर, सुल्तानबथेरी, एरनाड, कलपत्ता और निलंबूर विधानसभा सीटें। 

-2009 की एक रिपोर्ट के मुताबिक वायनाड लोकसभा क्षेत्र में कुल 11 लाख 2 हजार 97 मतदाता हैं।

-2011 की जनगणना के अनुसार वायनाड जिले की कुल आबादी 8,17,420 है। इसमें से 401,684 पुरुष और 415,736 महिलाएं हैं। 

-वायनाड की 89.03 प्रतिशत आबादी साक्षर है। 

-जातीय समीकरण की बात करें तो यहां 49.48% हिंदू, 28.65% मुस्लिम समुदाय और  21.34% ईसाई समुदाय की आबादी निवास करती है।

-जिले की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति (एससी) की आबादी 3.99 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की तादाद 18.53 प्रतिशत है।

-जिले की कुल आबादी में से 96.14 प्रतिशत लोग शहरी इलाकों में और 3.86 प्रतिशत लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। 

2009 चुनाव: कांग्रेस को मिली थी बड़ी जीत 

पार्टी प्रत्याशी कुल वोट
कांग्रेस एमआई शानवास 4,10,703
सीपीआई एम रहमतुल्लाह 2,57,264

विज्ञापन

2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने वायनाड में बड़ी जीत हासिल की थी। कांग्रेस के एमआई शानवास ने सीपीआई के प्रत्याशी एम रहमतुल्लाह को करीब 1.5 लाख वोटों से पछाड़ा था। इस दौरान शानवास को 4,10,703 और रहमतुल्लाह को 2,57,264 वोट मिले थे। 

2014 चुनाव: कांग्रेस बनाम सीपीएम

पार्टी प्रत्याशी कुल वोट
कांग्रेस एमआई शानवास 3,77,035
सीपीएम सत्यन मोकेरी 3,56,165
भाजपा पीआर रस्मिलनाथ 80,752


2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वायनाड लोकसभा सीट पर महज 20,870 वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई थी। 

कांग्रेस उम्मीदवार एमआई शानवास ने सीपीएम के सत्यन मोकेरी से 1.81 प्रतिशत ज्यादा मत हासिल किए थे। शानवास को 3,77,035 और मोकेरी को 3,56,165 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा के पीआर रस्मिलनाथ ने 80,752 वोट हासिल किए। कांग्रेस को यहां 41.2 प्रतिशत और सीपीएम को 39.39 प्रतिशत वोट मिले थे। 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें