फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज की होली पर चढ़ा चुनाव का रंग, राजनीतिक दलों से जुड़े रंग-गुलाल की बढ़ी मांग

Mon, 18 Mar 2019 06:55 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
होली पर चढ़ा चुनावी रंग - फोटो : social media
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनावों का असर बाजार से लेकर त्योहार तक दिखने लगा है। इस बार तो रंगों के त्योहार पर भी चुनाव का रंग चढ़ गया है। बाजार में इन दिनों होली के रंग-गुलाल आगामी चुनावों की थीम के हिसाब से बिक रहे हैं। 

विज्ञापन


होली के अनोखे अंदाज के लिए मशहूर आगरा, मथुरा और ब्रज क्षेत्र में दुकानदार कहीं भाजपा का केसरिया गुलाल बेच रहे हैं, तो कहीं बसपा का नीला रंग। अखिलेश यादव की पार्टी सपा का लाल गुलाल भी खरीदारों को खूब आकर्षित कर रहा है। कांग्रेस को दर्शाता गुलाल भी डिमांड में है।

दुकानदारों का मानना है कि इस बार होली के दौरान बाजार में केसरिया और नीले गुलाल की कमी हो सकती है इसलिए भारी मात्रा में राजनीतिक दलों के रंगों का संकेत देते गुलाल के ऑर्डर पहले ही दे दिये गए है।
विज्ञापन


इन राजनीतिक रंगों के साथ ही चुनावी पिचकारियां भी लोगों को खूब भा रही हैं। 50 से 200 रुपए में उपलब्ध नेताओं की फोटो वाली पिचकारियों की बिक्री सिर चढ़ कर बोल रही है। इसके साथ ही राजनेताओं की फोटो वाले रंगीन गुब्बारे और मास्क भी डिमांड में हैं।

अच्छी बात यह है कि चुनावी रंग चढ़ जाने के कारण पिछले साल के मुकाबले इस बार रंगों के कारोबार में मुनाफे की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। हालांकि होली तो बीत जाएगी, मगर अब देखना यह होगा कि जनता पर चुनावों तक किसका रंग चढ़ा रह जाता है और किसका फीका पड़ जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें