फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभव से साहस और वास्तविकता को स्वीकार करने से मुझे हिम्मत मिलती है : राहुल गांधी

Sat, 06 Apr 2019 08:49 AM IST
आसिम खान भाषा, पुणे
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वास्तविकता को स्वीकार करने से उन्हें अपने पिता और दादी की हत्या का साक्षी होने के बावजूद राजनीति में आने का साहस मिला। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी, दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों की क्रमशः 1991 और 1984 में हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


राहुल यहां कॉलेज छात्रों के एक कार्यक्रम के संवाद सत्र में बोल रहे थे, जिसका संचालन अभिनेता सुबोध भावे और रेडियो जॉकी मलिष्का कर रहे थे। अपने परिवार में दो-दो हत्याएं देखने के बावजूद राजनीति में आने का साहस करने से संबंधित पूछे गये सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, ‘मुझे अनुभव से साहस मिला, और जिन चीजों का मैंने सामना किया। 

मुझे वास्तविकता को स्वीकार करने से हिम्मत मिली। यदि आप वास्तविकता को स्वीकार करते हैं, तो आपको साहस मिलेगा, और यदि आप झूठ को स्वीकार करते हैं, तो आप डरेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘वास्तविकता कभी-कभी कड़वी होती है, कभी-कभी अच्छी होती है। लेकिन मैं वास्तविकता को स्वीकार करता हूं चाहे वह कड़वी हो या अच्छी हो। मैं उस आधार पर काम करता हूं और इस तरह मुझे हिम्मत मिलती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें