फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविशंकर प्रसाद का राहुल पर निशाना, 55 लाख रुपये से नौ करोड़ के मालिक कैसे हो गए?

Sat, 23 Mar 2019 06:36 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी-रविशंकर प्रसाद(File Photo) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी आय पर सवाल उठाया है। उन्होंने शनिवार को सवाल किया कि बतौर सांसद जब राहुल गांधी का वेतन ही उनकी आय का जरिया है, तो 10 साल में वह 55 लाख से नौ करोड़ रुपये के मालिक कैसे हो गए?

विज्ञापन






केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के चुनावी नामांकन में दिए जाने वाले शपथ पत्र को आधार बनाते हुए कहा कि राहुल गांधी एक सांसद हैं, उनकी आय का स्रोत उनका वेतन है और 2004 में उनकी संपत्ति 55 लाख 38 हजार 123 रुपये की थी। साल 2009 में उनकी संपत्ति दो करोड़ और साल 2014 में नौ करोड़ कैसे हो गई? उन्होंने पूछा, हमलोग यह जानना चाहते हैं कि 55 लाख रुपये से आपने अपनी संपत्ति नौ करोड़ रुपये तक कैसे बढ़ाई?

मालूम हो कि इससे पहले भी एडीआर की रिपोर्ट में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा नेता मुलायम सिंह यादव की संपत्ति 13 साल में 10 गुना बढ़ने का खुलासा हुआ है। वहीं, भाजपा नेता मेनका गांधी की संपत्ति 5 गुना बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें