फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: देश के इस हिस्से में पूरा दिन पैदल चलकर एक वोटर तक पहुंचेगी चुनाव टीम

Tue, 19 Mar 2019 02:25 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मत तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अरूणाचल में चीन से लगे सीमावर्ती इलाके के एक मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को पूरे दिन पैदल चलना होगा। इस केंद्र में महज एक वोटर सोकेला कायंग हैं। वो अपने बच्चों के साथ जिला मुख्यालय हायूलियांग से 39 किमी दूर मालोगाम में रहती हैं। यह इलाका  हायूलियांग विधानसभा क्षेत्र में है। 

विज्ञापन


2014 के लोकसभा चुनाव में यहां दो वोटर थे, कयांग और उनके पति। लेकिन कयांग के पति ने अपना नाम दूसरे मतदाता केंद्र पर स्थानांतरित करा लिया। उप-मुख्य चुनाव अधिकारी लिकेन कोयू ने बताया कि चुनाव टीम को मालोगाम जाने के लिए पूरे दिन पैदल चलना होगा।

पूरे दिन पैदल चलने के बाद उनको पूरे दिन मतदान केंद्र में भी रहना होगा। इसका कारण ये है कि सोकेला पता नहीं अपना वोट देने कब मतदान केंद्र जाएंगी। राज्य के सात एसे मतदान केंद्र हैं जहां वोटरों की तादाद 10 से कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें