फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Geetika Srivastava: इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की कमान गीतिका श्रीवास्तव को; जानें उनके बारे में सबकुछ

Mon, 28 Aug 2023 09:44 PM IST
स्वप्निल शशांक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय के इंडो-पैसिफिक डिवीजन में संयुक्त सचिव के रूप में कामकाज संभाल रही हैं।
विज्ञापन
गीतिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीतिका श्रीवास्तव इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में भारत की नई प्रभारी होंगी। वे वर्तमान में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। मामले से जुड़े लोगों ने सोमवार को बताया कि वह सुरेश कुमार का स्थान लेंगी। सुरेश कुमार नई दिल्ली लौट सकते हैं।
विज्ञापन


2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय के इंडो-पैसिफिक डिवीजन में संयुक्त सचिव के रूप में कामकाज संभाल रही हैं। दरअसल, अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के भारत के फैसले को लेकर पाकिस्तान की ओर से राजनयिक संबंधों को कम करने के बाद इस्लामाबाद और दिल्ली में भारतीय और पाकिस्तानी उच्चायोगों का नेतृत्व उनके संबंधित प्रभारियों द्वारा ही किया जा रहा है।

मामले से परिचित लोगों में से एक ने बताया कि उम्मीद है कि गीतिका श्रीवास्तव जल्द ही इस्लामाबाद में अपना कार्यभार संभालेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगस्त 2019 के बाद से भारत और पाकिस्तान में से किसी ने भी कोई भी उच्चायुक्त नियुक्त नहीं किया है। हाल ही में पाकिस्तान ने भारत में उच्चायोग के लिए साद वाराइच के नाम को शॉर्टलिस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें