फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयालम में श्रीमद्भागवत, तीन वॉल्यूम में छपेगी पुस्तक

Sat, 04 Aug 2018 09:53 PM IST
आशुतोष मिश्र, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

गीताप्रेस जल्द ही मलयालम में श्रीमद्भागवत छापने जा रहा है। तीन वॉल्यूम में इस पुस्तक को प्रकाशित करने की योजना है। गीताप्रेस प्रबंधन साल के अंत तक इसे बाजार में लाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


अब तक गीताप्रेस संस्कृत और हिंदी के अलावा गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगला, अंग्रेजी, तेलगु एवं तमिल में श्रीमद्भागवत का प्रकाशन करता रहा है। पहली बार गीताप्रेस मलयालम में पुस्तक छापने जा रहा है। इस संस्करण के सभी तीन वॉल्यूम की प्रूफ रीडिंग का काम हो चुका है। इसकी फाइनल सीडी संस्था उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी को मिल चुकी है। 

लालमणि तिवारी ने बताया कि श्रीमद्भागवत के मलयालम संस्करण को नवंबर दिसंबर तक बाजार में लाने की तैयारी है। हालांकि, अभी प्रिंटिंग का काम शुरू नहीं हुआ है। जल्द मूल्य निर्धारित करके पुस्तक के प्रकाशन का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


तेलुगु में कर रहा महाभारत का प्रकाशन

गीताप्रेस तेलगु में महाभारत भी प्रकाशित कर रहा है। यह महाभारत सात खंडों में छाप रहा है। उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी के मुताबिक, इसके चार खंड प्रकाशित होकर बाजार में आ चुके हैं। तीन खंड का प्रकाशन चल रहा है। इस माह के अंत तक शेष तीनों खंड भी बाजार में उपलब्ध होंगे। 

13 भाषाओं में करीब दो हजार किताबें

गीताप्रेस में 13 भाषाओं में करीब दो हजार पुस्तकें प्रकाशित हो रही हैं। इनमें से करीब 1800 पुस्तकें नियमित प्रकाशित होती हैं। गीताप्रेस से प्रकाशित पुस्तकों की लोकप्रियता का बड़ा कारण संस्था की विश्वसनीयता और इनकी कीमतें बेहद कम होना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें