फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: गायत्री के 'कारनामों' से होगा अखिलेश को नुकसान

Sat, 18 Feb 2017 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति
विज्ञापन
यूपी में तीसरे चरण के चुनाव के ठीक दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए अख‌िलेश कैब‌िनेट के मंत्री और अमेठी से सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापत‌ि पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए। मामले में मह‌िला से बलात्कार के आरोप हैं। इसके अलावा गायत्री पर खनन घोटाले से लेकर आय से अधिक संपत्ति तक भ्रष्टाचार के कई आरोप भी लगते रहे हैं। ऐसे में गायत्री के ये 'कारनामे' चुनाव में अखिलेश के 'काम को कितना 'बोलने' देंगे इसी सवाल को लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल किया। सवाल था कि 'क्या कोर्ट का यह फैसला सपा को यूपी चुनाव में नुकसान पहुंचा सकता है ?'
विज्ञापन


पोल के नतीजे कुछ यूं हैं। 

- पोल में कुल 7739 लोगों ने वोट किया। 

- 68.88% यानि 5331 लोगों का मानना है कि गायत्री पर सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश सपा को यकीनन यूपी चुनाव में नुकसान पहुंचाएगा। 

- वहीं, 28.6% यानि 2213 लोगों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से सपा को चुनाव में कोई नुकसान नहीं होने वाला है। 

- साथ ही 2.52% यानि 195 लोग ऐसे भी रहे जो इस बारे में ठीक-ठीक कुछ कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें