यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति से जुड़े छेड़छाड़ के मामले की शिकार नाबालिग पीड़िता की हालत में अब सुधार हो रहा है और वह खाना खा रही है। ऐसे में एम्स में भर्ती पीड़िता अब अपने घर जाना चाहती है। इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि उसके सेहत में सुधार हो रहा है, हालांकि अभी वह कमजोर है। अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी अभी यह तय नहीं किया गया है। पीड़िता शुक्रवार से एम्स में भर्ती है।
'हादसे के बाद पढ़ाई नहीं कर पाई हूं, बोर्ड परीक्षा भी नहीं दूंगी'
पीड़िता ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह घटना के बाद से इतनी डरी हुई है कि स्कूल जाना छोड़ दिया है। पढ़ाई-लिखाई नहीं हो पाई है इसलिए उसने दसवीं बोर्ड की परीक्षा भी नहीं देने का निर्णय लिया है।
पीड़िता ने चिकित्सकों को बताया है कि वह अब अपने घर जाना चाहती है।