फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम बुद्घ नगर को मिला चौथा औद्योगिक प्राधिकरण का तोहफा

Fri, 11 Jan 2019 03:33 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे -डीएमआईसी- के साथ ही स्मार्ट टाउनशिप बनाने की केन्द्र सरकार की योजना को राज्य सरकारों का सहयोग मिलने लगा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने डीआईडीसी के ग्रेटर नोएडा स्थित इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड -आईआईटीजीएनएल- को औद्योगिक प्राधिकरण का दर्जा दे दिया है। इसी के साथ यह औद्योगिक प्राधिकरण गौतम बुद्घ नगर का चौथा प्राधिकरण बन गया है।

विज्ञापन


दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारा विकास निगम -डीएमडीआईसीडी- के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक अल्केश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय से आईआईटीजीएनएल को स्वयं के बाईलॉ बनाने और विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी देने का अधिकार मिल गया। इससे कारोबारी सुगमता ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।

आईआईटीजीएनएल और जीएनआईडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र भूषण का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस अधिसूचना से एसपीवी को टाउनशिप स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलेगी और जिले के अन्य औद्योगिक अधिकारियों के काम के बोझ को कम करने के साथ साथ ढांचागत संरचना के कार्य और औद्योगिक टाउनशिप से संबंधित कार्यों को सुचारू करने की राज्य की प्रतिबद्घता को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत ग्रेटर नोएडा में पहला इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप विकसित किया जा रहा है जो कि देश की महत्वपूर्ण ढांचागत संरचना की परियोजना है। इसे एक स्पेशल परपज व्हीकल -एसपीवी- आईआईटीजीएनएल के जरिये विकसित की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें