फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी लंकेश की हत्या करने वाले संदिग्धों के स्केच और वीडियो जारी

Sun, 15 Oct 2017 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
गौरी लंकेश की हत्या करने वाले संदिग्ध - फोटो : ANI
विज्ञापन
गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (SIT) ने आरोपियों के तीन स्केच जारी किए हैं। गौरी लंकेश कन्नड पत्रकार थीं, जिनको बेंगलुरु में उनके घर के बाहर पांच सितंबर को गोली मार दी गई थी। 
विज्ञापन


SIT ने बताया कि कुल दो लोगों पर शक है लेकिन अलग-अलग चश्मदीदों के आधार पर तीन स्केच बनाए गए हैं। SIT ने कहा कि तिलक, कान में कुंडल और पहनावे के आधार पर आरोपियों का धर्म नहीं बताया जा सकता क्योंकि वह सब गुमराह करने के लिए भी इस्तेमाल हो सकते हैं। एक वीडियो भी जारी की गई है जिसको गौरी लंकेश के घर की रेकी का बताया गया है। SIT के मुताबिक, हत्यारे सात दिन पहले से गौरी लंकेश के घर के पास बेंगलुरू में ही रह रहे थे।

गौरी लंकेश हत्याकांड: एक्टर प्रकाश राज ने पहले राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाने की बात कही, बाद में पलटे

SIT के मुताबिक, जांच के लिए कुल 150 लोगों की कमेटी बनाई गई थी जिन्होंने 200-250 लोगों से पूछताछ की। मर्डर से जुड़ी कुछ जानकारी देने वाले को राज्य सरकार ने दस लाख रुपए देने का ऐलान भी किया था।
विज्ञापन

  #WATCH CCTV footage of one of the suspects in #GauriLankesh case. Police say, he was conducting recce before the murder. pic.twitter.com/6jfNJjMO5e — ANI (@ANI) October 14, 2017


कुलबुर्गी और गौरी लंकेश को एक ही हथियार से मारा गया था या नहीं इसका भी SIT को फिलहाल पता नहीं लगा है। गौरी लंकेश की हत्या का विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि संघ और उसके जैसे संगठनों ने उनकी हत्या की थी। इसपर SIT ने कहा कि सनातन संस्था का जिक्र मीडिया में ही है लेकिन उनको उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें