फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी लंकेश हत्याकांड : एसआईटी ने 18 आरोपियों के खिलाफ 9,235 पन्नों की अतिरिक्त चार्जशीट की फाइल

Fri, 23 Nov 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार-कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को 18 आरोपियों के खिलाफ कर्नाटक नियंत्रण अपराध अधिनियम के तहत विशेष अदालत में अतिरिक्त चार्जशीट पेश की है। एसआईटी की तरफ से पेश की गई ये चार्जशीट 9235 पृष्ठों की है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एसआईटी ने कहा, 'हमने आगे जांच करने के लिए अनुमति मांगी है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी। 
 

गौरतलब है कि इससे पहले गौरी लंकेश की हत्या मामले में एसआईटी ने मई महीने में 650 पन्नों की चार्जशीट फाइल की थी। बता दें कि लंकेश पत्रिका की संपादक गौरी लंकेश की हत्या 5 सितंबर 2017 में पश्चिमी बंगलूरू में उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर कर दी थी। कन्नड़ कवि और पत्रकार पी लंकेश की बड़ी बेटी पर सात राउंड फायरिंग की गई थी। उनकी हत्या बाद कर्नाटक सरकार ने जांच के लिए अपराध जांच शाखा के अधीन एसआईटी का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें