फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में केमिकल फैक्टरी से गैस लीक, दहशत में लोग; घरों में रहने की अपील

Fri, 13 Sep 2024 03:50 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबरनाथ (महाराष्ट्र)

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में एक केमिकल फैक्टरी से गैस लीक होने से दहशत फैल गई। गैस का धुआं पूरे शहर में फैला, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को आखों व गले में जलन महसूस हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में एक केमिकल फैक्टरी से गैस लीक होने से दहशत फैल गई। गैस का धुआं पूरे शहर में फैला, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को आखों व गले में जलन महसूस हुई। इस स्थिति ने 1984 की भोपाल गैस त्रासदी की यादें ताजा कर दी हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर की सड़कों पर धुआं है। गैस के संपर्क में आए लोग अपने नाक और मुंह को ढक कर चल रहे हैं। धुंध इनती ज्यादा है कि दूर तक कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है। खबरों के मुताबिक, यह गैस रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। गैस लीक होने का कारण पता लगाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयास जारी हैं। स्थिति पर काबू पाने के लिए टीमों को भेजा गया है। अधिकारियों ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें