फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति उत्सव: अमित शाह ने परिवार संग किए लालबागचा राजा के दर्शन, सीएम रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना में की पूजा

Mon, 14 Sep 2026 07:46 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

देशभर में गणेश उत्सव की धूम मची है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार, आईसीसी चेयरमैन जय शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन किए। वहीं नितिन गडकरी, सुप्रिया सुले और रेवंत रेड्डी ने भी बप्पा की पूजा की। नेताओं ने बप्पा के दरबार में क्या प्रार्थना की और किसानों व महंगाई को लेकर किसने क्या कहा? आइए विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
दिग्गज नेताओं ने ऐसे मनाई गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में गणेश चतुर्थी और विनायक चविथी का पावन पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर देश के बड़े-बड़े नेता बप्पा के दरबार में नतमस्तक हो रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं। महाराष्ट्र से लेकर तेलंगाना तक गणेश पंडालों और घरों में पूजा-अर्चना का दौर जारी है। इसी क्रम में देश के कई दिग्गज नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधिवत पूजा की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

लालबागचा राजा के दरबार में किसने टेका मत्था?

मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा के पंडाल में पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए। उनके साथ उनके बेटे और आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी मौजूद रहे। इस पावन अवसर पर उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी लालबागचा राजा के चरणों में नतमस्तक हुए। सभी नेताओं ने पूरे भक्ति भाव से भगवान गणेश की आरती व पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

 

सुप्रिया सुले ने बप्पा से क्या प्रार्थना की?

पुणे में एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंडल पहुंचकर पूजा की। सुप्रिया सुले ने कहा कि वह हर साल पुणे आती हैं और यह एक पुरानी परंपरा है, जहां सभी लोग प्रेम और सद्भाव के साथ पूजा करने आते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वर्ष थोड़ा दुख भी है, क्योंकि कम बारिश के कारण हमारे किसान भाई बहुत बड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वह भगवान के चरणों में यही प्रार्थना करती हैं कि इस साल हमारे किसानों को न्याय मिले। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र और पूरे भारत को प्रभावित करने वाली बढ़ती महंगाई से हर किसी को राहत मिले।
 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहां की प्राण प्रतिष्ठा?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी गणेश चतुर्थी 2026 के शुभ अवसर पर पूरी आस्था के साथ बप्पा का स्वागत किया। उन्होंने नागपुर में स्थित अपने पुश्तैनी आवास गडकरी वाड़ा में विधि-विधान से भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा की। गडकरी वाड़ा में हर साल की तरह इस बार भी पूरे पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जहां उन्होंने परिवार और शुभचिंतकों के साथ विघ्नहर्ता का स्वागत किया।
 

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना में कैसे की पूजा?

हैदराबाद, तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विनायक चविथी के अवसर पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ गणपति पूजा समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि सभी के जीवन से सभी विघ्न और बाधाएं दूर हों और हर किसी को सफलता का आशीर्वाद मिले। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक बार फिर राज्य की जनता को विनायक चविथी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें