फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: गुवाहाटी में ट्रक से दो करोड़ रुपये से अधिक का गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2023 11:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने कहा कि मादक पदार्थ मणिपुर से मंगाए जा रहे थे और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन
ट्रक से बरामद हुआ गांजा(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के गुवाहाटी के खानापारा में गुरुवार रात को एक ट्रक से दो करोड़ रुपये से अधिक का प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान  यह कार्रवाई की गई। गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने कहा कि करीब 320 किलोग्राम वजन का गांजा ड्राइवर के केबिन के साथ बनाए गए कक्ष में छिपाया गया था। हमें गांजा बरामद करने के लिए ट्रक की बॉडी को काटना पड़ा।

विज्ञापन


महंत ने कहा कि मादक पदार्थ मणिपुर से मंगाए जा रहे थे और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।  मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सफल ऑपरेशन पर गुवाहाटी पुलिस को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें