फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: गैंगस्टर अमर नाइक का करीबी पुणे से गिरफ्तार, डकैती के केस में 23 साल से था वांछित

Wed, 23 Nov 2022 12:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी रवींद्र ढोले 50 को मंगलवार को पुणे जिले के जुन्नार तालुका के विट्ठलवाड़ी इलाके से मंगलवार को पकड़ा गया। धोले 26 साल का था तब उसे डकैती की तैयारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने गिरोहबाज अमर नाइक के एक करीबी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। डकैती के एक केस में वह 23 साल से वांछित था। उसे जवानी में पहली बार पकड़ा गया था, लेकिन फरार हो गया था। अब अधेड़ उम्र में फिर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी रवींद्र ढोले 50 को मंगलवार को पुणे जिले के जुन्नार तालुका के विट्ठलवाड़ी इलाके से मंगलवार को पकड़ा गया। धोले 26 साल का था तब उसे डकैती की तैयारी के आरोप में भादंवि की धारा 399 के तहत और डकैती के इरादे से एकत्रित होने के आरोप में धारा 402 के तहत तथा 1998 के आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वह इसके एक साल बाद ही लापता हो गया था। गैंगस्टर अमर नाइक दो दशक पहले पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा जा चुका है। ढोले नाइक के गिरोह का सदस्य था।

कोर्ट ने घोषित किया था वांछित
आरोपी रवींद्र ढोले उक्त मामलों की एक भी सुनवाई में कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। इसके बाद कोर्ट ने उसे वांछित आरोपी घोषित किया था और पुलिस को उसे गिरफ्तार कर पेश करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के निर्देश पर जब मुंबई के रफी अहमद किदवई मार्ग थाने के जवान दादर में उनके आवास पर गए तो उन्होंने पाया कि रवींद्र ने उसे बेच दिया है और वहां से रफूचक्कर हो गया है। उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच करने के बाद पुलिस को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी की तस्वीरें भी नहीं थीं।
विज्ञापन


जमानत देने वाले की भी मौत
धोले के मामले के गवाह और उसकी जमानत देने वाले एक व्यक्ति की भी मौत हो चुकी है। बाद में पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपी के बारे में और जानकारी जुटानी शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे पुणे ग्रामीण क्षेत्र के विठ्ठलवाड़ी इलाके में खोजा और पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें