फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप कर गर्भवती को कुएं में लटकाया, एसपी दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार

Tue, 24 May 2016 06:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव में गर्भवती के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई कर कुएं में लटकाया। इससे उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन


इसकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की मौजूदगी में गांव में पंचायत हुई। पंचायत ने 20 हजार रुपये में समझौता कराया। समझौता नहीं मानने पर उसकी दोबारा आबरू लूटने की धमकी दी। आरोपियों की दहशत के कारण पीड़ित परिवार दर-दर भटक रहा है।

मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी विशेष समुदाय की महिला ने बताया वह अपने पति के साथ बड़ौत क्षेत्र के एक गांव के ईट भट्ठे पर ईट पथाई का कार्य करती है। वह 21 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे शौच करने के लिए खेत में गई।
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने उसके साथ खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की और कुएं में लटका दिया। इससे उसका गर्भपात हो गया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो उसे और उसके पति को जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत ने 20 हजार रुपये में समझौते का दबाव बनाया

थाने में मामले की शिकायत की, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़ित अपने पति के साथ एसपी दफ्तर में पहुंची। इस दौरान उसने मीडिया कर्मियों को बताया रेप करने के बाद आरोपियों ने उसे गांव के पास स्थित कुएं में लटका दिया था। गांव के लोगों ने किसी तरह उन्हें कुएं से निकाला।

इस मामले में पंचायत हुई। इसमें तीन पुलिस वाले भी मौजूद रहे। पंचों ने उसके पति पर 20 हजार रुपये देकर समझौते का दबाव बनाया। मना करने पर पंचायत में मौजूद कुछ लोगों ने दोबारा से आबरू लूट जाने की धमकी दी। आरोपियों की दहशत से वह भट्ठे पर भी नहीं जा पा रहे हैं। इससे वे भयभीत है। उसने एसपी से शिकायत की।

इस बारे में एएसपी अजीजुल हक ने बताया एक महिला ने दुराचार करने का आरोप लगाया है। उसने कुएं में लटकाने और पंचायत संबंधी शिकायत नहीं की है। बड़ौत के सीओ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए है। आरोपियों में दो सगे भाई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें