प्रयागराज में महाकुंभ मेला (जनवरी 2024)
- फोटो : ANI
केंद्र सरकार ने कहा है कि प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान और उसके बाद गंगा नदी की जल गुणवत्ता नहाने के लिए सुरक्षित मानकों के भीतर रही। जल शक्ति मंत्रालय ने लोकसभा में बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने गंगा के आठ प्रमुख घाट, जैसे श्रृंगवेरपुर, संगम और दीहा घाट, पर जल की गुणवत्ता की निगरानी की। इसमें पीएच, घुलित ऑक्सीजन (डीओ), बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) और फैकल कॉलिफॉर्म (एफसी) जैसे सभी मानक सुरक्षित स्तर पर पाए गए।