फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी पर जमाया अपना हक और रच दिया इतिहास, पहली बार दिखेगा ये कारनामा

Sun, 18 Mar 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल के कानूनी संघर्ष के बाद आखिर अब गंगा कुमारी पुलिस की वर्दी पहनेगी। वह राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर बन गई है, जिसे पुलिस की वर्दी पहनने का अवसर मिलेगा। करीब 25 वर्षीय गंगा कुमारी को राजस्थान के जालौर में कांस्टेबल के रूप में पहली पोस्टिंग मिली है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंगा कुमारी पोस्टिंग के लिए जालोर पुलिस लाइन पहुंच गई है और वह महिलाओं के साथ ट्रेनिंग लेने की तैयारी कर रही है। गंगा कुमारी के अनुसार उसे पुलिस की वर्दी पहनने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। गंगा कुमारी ने वर्ष 2015 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास की थी। गंगा ने कहा कि उसके साथ पास हुए 207 अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दे दी गई थी, लेकिन ट्रांसजेंडर होने के कारण पुलिस विभाग में उसकी फाइल अटक गई। 

इसके बाद गंगा ने वर्ष 2016 को अदालत का दरवाजा खटखटाया और अदालत ने पिछले वर्ष नवम्बर में गंगा के पक्ष में फैसला देते हुए पुलिस विभाग को तुरंत पोस्टिंग देने का आदेश दिया। लेकिन तीन महीने के इंतजार के बाद भी उसे पोस्टिंग नहीं दी गई। 
विज्ञापन


इसके बाद इसी साल जनवरी में गंगा ने फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया और गंगा को न्याय मिला। जालोर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि गंगा की हमारे यहां पोस्टिंग हुई है और अब गंगा को एक साल की पुलिस ट्रेनिंग लेनी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें