गणपति के विसर्जन में उमड़े सैकड़ों लोग
- फोटो : PTI
रंगमय हुआ पूरा शहर, रंगोली और पुष्पवर्षा का अनोखा संगम
मुंबई के सड़कों पर जहां-जहां से विसर्जन यात्राएं गुजर रही थीं, वहां रंगोली से सजावट की गई थी। लालबाग के श्रॉफ बिल्डिंग के पास परंपरागत पुष्पवर्षा (फूलों की वर्षा) की गई। लोग सड़क के दोनों ओर लाइन लगाकर बप्पा के दर्शन का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अभी तक मुंबई का सबसे प्रसिद्ध गणपति लालबागचा राजा की विसर्जन यात्रा अभी शुरू नहीं हुई थी। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार अंतिम तैयारियां चल रही थीं और प्रतिमा गिरगांव चौपाटी के लिए रवाना होगी।
गणपति के विसर्जन में उमड़े सैकड़ों लोग
- फोटो : PTI
गिरगांव चौपाटी पर जुटे हजारों श्रद्धालु
गिरगांव चौपाटी की ओर जाने वाले रास्तों पर भी हजारों की भीड़ मौजूद थी। यहां फोर्ट, गिरगांव, माझगांव, बायकुला, दादर, माटुंगा, सायन, चेंबूर और अन्य इलाकों की प्रमुख गणेश प्रतिमाएं पहुंचती हैं। इतना ही नहीं पूरे मुंबई में गणपति बप्पा को विदा करते समय लोगों के चेहरों पर उत्साह साफ नजर आ रहा था। ढोल-ताशों की थाप, नाच-गाने और गुलाल से पूरा शहर गणेश भक्ति में डूबा हुआ था।
ये भी पढ़ें:- Ganesh Visarjan 2025: विसर्जन के मौके पर बप्पा को लगाएं इन खास लड्डुओं का भोग